प्रष्ठभूमि
Leaky gut को एक उदाहरण से समझते है अगर हमारे घर मे 2-4 दिन मे एक बार चूहा दिखता है तो हमे ज्यादा कोई समस्या नही होती जहाँ से आता है वहां हम रास्ता बंद कर देते है लेकिन मान लो रोज ही कई रस्तो से कई चूहे घर मे घुसने लगे तो हम trap लगाकर उन्हे मारने का बंदोबस्त करते है।
उसी प्रकार हमारे शरीर मे होता है हमारी आंत हमारे ब्लड मे घुसने बाले जरूरी सदस्यो (vitamin, glucose, minrals) को जानती है लेकिन यदि आंत मे छेद हो जाए तो unwanted चीजे blood मे जाने लगती है तो उनके खिलाफ शरीर Antibody बना लेता है यह कुछ समय तक तो चलता है लेकिन ज्यादा होने पर शरीर हाथ खड़े कर देता है और इसके बाद inflammation, सूजन, पेट दर्द आदि के माध्यम से allergy दिखाता है
इस inflammation से बाद मे diebetes, bp, Alzheimer’s मोटापा आदि बीमारीया होने लगती है
सुना होगा डॉक्टर ने सभी टेस्ट करा लिए लेकिन कुछ नही निकला उसे यही समस्या है
Leaky gut क्या है
लीकी गट” एक सामान्य नाम है जो एक मेडिकल स्थिति को दर्शाता है जिसे “इंटेस्टाइनल पर्मिएबिलिटी (Intestinal Permeability)” कहा जाता है। सामान्य रूप से, आपकी आंतों की दीवार (intestinal lining) एक मजबूत फिल्टर की तरह काम करती है, जो केवल पोषक तत्वों और पानी को अंदर जाने देती है और हानिकारक तत्वों को बाहर रखती है।
लेकिन जब यही दीवार कमज़ोर या क्षतिग्रस्त हो जाती है, तो वह अनपचित भोजन, बैक्टीरिया, टॉक्सिन्स और अन्य हानिकारक तत्वों को रक्त में जाने देती है — यही स्थिति कहलाती है लीकी गट (Leaky Gut)।

leaky gut कैसे होता है मुख्य कारण
1. खराब खानपान (Unhealthy Diet)अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स, शुगर, रिफाइंड कार्ब्स और कृत्रिम रंग या परिरक्षकों से भरपूर आहार।ग्लूटेन, डेयरी और अन्य एलर्जन युक्त चीजें कुछ लोगों के लिए ट्रिगर बन सकती हैं।
2. लंबे समय तक एंटीबायोटिक या दर्दनाशक दवाओं का उपयोगये दवाएं आंत की अच्छी बैक्टीरिया (gut microbiome) को नष्ट कर देती हैं, जिससे गट की परत कमजोर होती है।
3. तनाव (Stress)क्रॉनिक स्ट्रेस पाचन तंत्र को सीधे प्रभावित करता है और आंत की दीवार को नुकसान पहुंचा सकता है।
4. अत्यधिक शराब सेवनशराब आंत की म्यूकोसल लाइनिंग को नुकसान पहुंचाती है, जिससे पर्मिएबिलिटी बढ़ती है।
5. अनियमित नींद और खराब जीवनशैलीगट हेल्थ सीधा हमारी दिनचर्या और स्लीप साइकल से जुड़ी होती है।
6. कुछ संक्रमण या पाचन संबंधी रोगजैसे IBS (Irritable Bowel Syndrome), Crohn’s Disease, या Celiac Disease में लीकी गट आम होता है।
जानिय विटामिन D supliment खाने के नुकसान
leaky gut के सामान्य लक्षण
- गैस, अपच, ब्लोटिंग
- थकान, माइग्रेन
- स्किन समस्याएं (एक्ने, एक्जिमा)
- फूड एलर्जी या सेंसिटिविटी
- मूड स्विंग्स, चिंता
- जोड़ों में दर्द
- बार-बार बीमार पड़ना (कमजोर इम्यून सिस्टम)
बचाओ एवं उपाय
- प्रोबायोटिक और फाइबर युक्त भोजन लें (जैसे दही, मूली, भीगे चने, किमची, कांजी)
- प्रोसेस्ड फूड और चीनी कम करें
- एलर्जन ट्रिगर करने वाले खाद्य पदार्थों को पहचानें और दूर करें
- तनाव कम करें – मेडिटेशन, योग, अनुलोम-विलोम अपनाएं
- पर्याप्त नींद और पानी का सेवन रखें
- alcohol तो छोड़ ही दे जैसे hand senitizer Bacteria को खत्म करता है उसी प्रकार वह आंत के friendly Bactiria को खत्म कर देता है रोज पीने वाले मोटे इसलिए हो जाते है की एक तो उनको tension नही होती और दूसरा उन्हे fatty liever हो जाता है
- low food map खाना खाये
- जिंदगी लम्बी है 1-2 साल परहेज़ कर लो तो आगे का जीवन अच्छा चलेगा नही तो diebetes और alzimer ,मोटापा, arithritis से लड़ते लड़ते जीवन निकल जाएगा
निष्कर्ष
लीकी गट कोई छोटी समस्या नहीं है, यह पूरे शरीर की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकता है। अगर समय रहते सही खानपान, जीवनशैली और सपोर्टिव सप्लीमेंट्स के साथ इसका इलाज किया जाए, तो इसे रोका और ठीक किया जा सकता है।आंत स्वस्थ, तो तन-मन भी स्वस्थ
1 thought on “ALLERGY सहित कई बीमारीयों का मुख्य कारण है leaky gut जानिये कैसे!?”